Your life will change here ..
  • Advertisement

  • Categories

  • « | Home | »

    परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज (बड़ागाँव वाले)

    By admin | July 22, 2009

    परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुमति सागर जी महाराज के पट्ट शिष्य शताधिक संस्थाओ के संस्थापक, सिंहरथ प्रवर्तक, त्रिलोक तीर्थ प्रणेता, परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज (बड़ागाँव वाले) का मंगल चातुर्मास 2009 श्री दिगम्बर जैन मन्दिर, कृष्णा नगर, दिल्ली में सुनिश्चित हुआ है| चातुर्मास घोषणा के पश्चात् समस्त जैन समाज में अपार हर्ष का संचार है तथा सभी श्रद्धालु आचार्य श्री के चातुर्मास के लिए अत्यंत उत्साहित है|

    पूज्य आचार्य श्री दिनांक 1 जुलाई, 2009 को त्रिलोक तीर्थ धाम, बड़ागाँव, जिला बागपत, उ..प्र. से ससंघ चातुर्मास हेतु विहार करेंगे तथा दिनांक 5 जुलाई, 2009 को कृष्णा नगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा|

    जैन समाज, कृष्णा नगर द्वारा दिनांक 6 जुलाई, 2009 को भव्य चातुर्मास कलश स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा| आचार्य श्री के साथ मुनि श्री 108 तत्त्व भूषण जी महाराज एवं मुनि श्री 108 स्वर भूषण जी महाराज विराजमान रहेंगे|

    विशेष ज्ञातव्य है कि आचार्य श्री के ससंघ सान्निध्य में प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर “श्री संकटमोचक शांतिविधान”  एवं अमावस्या पर काल-सर्प दोष निवारक “श्री महामृत्युंजय विधान” का भव्य आयोजन किया जाता है| आचार्य श्री द्वारा प्रदत्त जाप्य मंत्र “ॐ नमो स्वात्म देवाय” का प्रतिदिन एक जाप अवश्य करें| सभी भक्तो से अनुरोध है कि उपरोक्त कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर पुण्यार्जन करें|

    | पूज्य आचार्य श्री की प्रेरणा से निर्माणाधीन विश्व की अद्वितीय कृति त्रिलोकतीर्थ में आपका तन-मन-धन से सहयोग वांछनीय है|

    संपर्क सूत्र – 0121-2232035, 09319020157

    Related posts:

    1. पूज्य गुरुदेव उपाध्याय श्री गुप्तिसागर जी मुनिराज का चातुर्मास गुप्तिधाम तीर्थ क्षेत्र मे
    2. मुनि 108 श्री विशोक सागर जी महाराज का चातुर्मास शिमला मे
    3. भव्य चातुर्मास कलश स्थापना समारोह “मुनि श्री 108 अतिवीर जी महाराज”
    4. महासती श्री केसरदेवी जी,श्री विमला जी,डा.विजया श्री जी एंव डा.प्रतिभा श्री जी महाराज
    5. परम पुज्य मुनि 108 श्री चिन्मयसागर जी[जंगल वाले बाबा] के सानिन्ध्य मे संगोष्टी

    Topics: Jain Muni | No Comments »

    Comments are closed.